मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सियासत ,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा - नए मुख्यमंत्री के कार्यकाल में बढ़ रहा क्राइम रेट..

Edited By Himansh sharma, Updated: 27 Jan, 2024 04:07 PM

politics started regarding law and order in madhya pradesh

मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर राजनीति गरमा गई है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर राजनीति गरमा गई है। आपको बता दें कि उज्जैन में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति तोड़ने का मामला और डबल मर्डर की घटना सामने आने के बाद एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का एक बयान सामने आया है। जिस में उन्होंने कहा कि दोहरा हत्याकांड हुआ है। प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं।


जीतू पटवारी का कहना था की मध्य प्रदेश के हालात दयनीय हैं। इस बात को सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए। इसके साथ ही जीतू पटवारी ने भाजपा के वचन पत्र को लेकर कहा है की रामायण और गीता में से एक शब्द भी नहीं पढ़ाया गया। किसानों को धान और गेहूं के दाम कब मिलेंगे ?? जीतू पटवारी का कहना था कि 450 रुपए में गैस सिलेंडर सरकार कब से देगी??

 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तैयारियां चल रही हैं और लोकसभा चुनाव से पहले कंट्रोल रूम भी बना लिया गया है। संभागीय स्तर पर भी कंट्रोल रूम बना रहे हैं प्रत्याशी चुनने और चुनाव लड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 3 फरवरी से स्क्रीनिंग कमेटी के मेंबर भोपाल आएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!