पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की दत्तक बेटी का इलाज के अभाव में निधन

Edited By meena, Updated: 19 Jul, 2019 12:41 PM

poor health in vidisha

मध्यप्रदेश में डॉक्टरों की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। यहां इलाज के अभाव में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की दत्तक पुत्री भारती वर्मा का गुरुवार को देहांत हो गया। बेटी की मौत की जानकारी लगते ही शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह और पुत्र...

विदिशा: मध्यप्रदेश में डॉक्टरों की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। यहां इलाज के अभाव में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की दत्तक पुत्री भारती वर्मा का गुरुवार को देहांत हो गया। बेटी की मौत की जानकारी लगते ही शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह और पुत्र कार्तिकेय विदिशा पहुंचे।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, भारती नगरपालिका में नौकरी करती थी। गुरुवार सुबह भारती की तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उसे नर्सिंग होम में ले जाया गया। जहां डॉक्टर ही मौजूद नहीं थे। नर्सिंग होम के स्टॉफ ने बताया कि डॉक्टर साढ़े दस बजे तक आएंगी। लेकिन डॉक्टर समय पर नहीं आईं। इधर, भारती के हालात बिगड़ते गए। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

PunjabKesari

पत्रकारों से बातचीत के दौरान भारती के पति ने बताया कि मेरी पत्नी शरीर में कमजोरी महसूस कर रही थी और जिसका इलाज चल रहा था। आज सुबह उसने उल्टियां करना शुरू कर दीं जिसके बाद हम उसे जिला अस्पताल में ले गए जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भारती के पति ने यह भी बताया कि उनकी शादी पिछले साल मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आयोजित की गई थी।

PunjabKesari

बेटी की मौत की खबर लगते ही शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह व बेटे कार्तिकेय के साथ अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। इसी बीच शिवराज अपने आंसू नहीं रोक पाए तथा भावुक होकर रोने लगे। भारती वर्मा की शादी पिछले साल एक मई को विदिशा के किसान परिवार के युवक रवींद्र मालवीय से हुई थी। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!