Edited By Vikas kumar, Updated: 30 Dec, 2019 07:07 PM

मध्य प्रदेश में शीत लहर और कंपकपाती ठंड का प्रकोप जारी है। शनिवार को राजधानी भोपाल में शीतलहर जारी रही और घना कोहरा भी छाया रहा। प्रचंड ठंड का असर अब ट्रेनों की चाल प....
भोपाल (इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश में शीत लहर और कंपकपाती ठंड का प्रकोप जारी है। शनिवार को राजधानी भोपाल में शीतलहर जारी रही और घना कोहरा भी छाया रहा। प्रचंड ठंड का असर अब ट्रेनों की चाल पर भी दिख रहा है। उत्तर भारत में ठंड और कोहरे की वजह से कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं तो कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। उत्तप्रदेश के प्रतापगढ़ से चलकर भोपाल आने वाली प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई है।

वहीं राजधानी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से चलकर भोपाल को आने वाली शान ए भोपाल भी अपने वक्त से 2 घंटे की देरी से चल रही है। इसका सबसे बड़ा कारण उत्तर भारत में पड़ने वाली कड़ाके की ठंड औऱ कोहरा बताया जा रहा है।

वहीं होशंगाबाद जिले के पचमढ़ी में रविवार को न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री रहा। प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में रविवार को कोल्ड डे रहा। वहीं पाला पड़ने से फसलों को नुकसान हो रहा है। लोग ठंड के मारे घरों में दुबके पड़े हैं। घना कोहरा पड़ने से विजिविलटी कम हो गई है। जिसके कारण आवाजाही भी प्रभावित हुई है।