Edited By meena, Updated: 24 Sep, 2020 07:26 PM
मध्यप्रदेश में उपचुनाव की तैयारियों के बीच प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। चौधरी अब मध्य प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। सुरेंद्र चौधरी को यह जिम्मेदारी पूर्व गृहमंत्री...
भोपाल: मध्यप्रदेश में उपचुनाव की तैयारियों के बीच प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। चौधरी अब मध्य प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। सुरेंद्र चौधरी को यह जिम्मेदारी पूर्व गृहमंत्री महेंद्र बौद्ध ने हाल ही में पीसीसी के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष पद के इस्तीफे के बाद सौंपी गई है।
आपकों बता दें कि पार्टी से नाराज होकर महेंद्र बौद्ध ने पद से इस्तीफा दिया था और बसपा ज्वाइंन कर ली थी। बौद्ध ने प्रदेश नेतृत्व पर अनुसूचित जाति विभाग के नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि अनुसूचित जाति की सीटों के प्रत्याशी चयन में अनुसूचित जाति विभाग या उसके पदाधिकारियों से कोई राय नहीं ली गई, उन्हें दरकिनार किया गया।