Edited By PTI News Agency, Updated: 01 Aug, 2020 09:13 PM

भोपाल, एक अगस्त (भाषा) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सांसद अमर सिंह के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है।
भोपाल, एक अगस्त (भाषा) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सांसद अमर सिंह के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है।
अमर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इन तीनों नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजन को यह दु:ख सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
राज्यसभा सदस्य अमर सिंह का शनिवार को सिंगापुर में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।