मप्र के सिवनी में हल्का भूकंप, नागपुर में भी झटके महसूस किये गये

Edited By PTI News Agency, Updated: 27 Oct, 2020 12:53 PM

pti madhya pradesh story

भोपाल, 27 अक्टूबर (भाषा) मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में मंगलवार सुबह 3.3 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप के झटके पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के नागपुर में भी महसूस किये गये। फिलहाल भूकंप से किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

भारत मौसम विज्ञान केन्द्र (आईएमडी) भोपाल केन्द्र के वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि भूकंप सुबह 4.10 बजे आया तथा इसका केन्द्र सिवनी में जमीन के 15 किलोमीटर अंदर था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सिवनी के उप नगर डूंडा और अन्य इलाकों में सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस करने पर कुछ लोग घरो से बाहर निकल आये।

आईएमडी नागपुर के एक अधिकारी ने बताया कि सिवनी से लगभग 96 किलोमीटर दूर स्थित नागपुर में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!