नतीजों के दिन कांग्रेस को झटका, महिला सरपंच पंचों के साथ BJP में शामिल, BJP MLA ने पहनाया भगवा गमछा

Edited By Desh Raj, Updated: 04 Jun, 2026 07:18 PM

women sarpanch joins bjp along with panchs

छतीसगढ़ में आज पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय आम और उप चुनाव नतीजों को लेकर खासी हलचल रही । कहीं पर बीजेपी का जादू चला तो कहीं कांग्रेस ने परचम लहराया। लेकिन इस बीच एक खबर ने राजनीतिक गलियारे में काफी सुर्खियां बटोरी।

(डेस्क): छतीसगढ़ में आज पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय आम और उप चुनाव नतीजों को लेकर खासी हलचल रही । कहीं पर बीजेपी का जादू चला तो कहीं कांग्रेस ने परचम लहराया। लेकिन इस बीच एक खबर ने राजनीतिक गलियारे में काफी सुर्खियां बटोरी।

जब ग्राम पंचायत भैंसबोड की महिला सरपंच सहयोगियों सहित बीजेपी में शामिल

दरअसल कुरुद क्षेत्र की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब ग्राम पंचायत भैंसबोड की महिला सरपंच गंगा बाई साहू ने अपने सहयोगी पंचों के साथ BJP की सदस्यता ग्रहण कर ली। ये सारा घटनाक्रम विधायक अजय चंद्राकर की मौजूदगी में हुआ। पंचायत प्रतिनिधियों का गमछा पहनाकर बीजेपी पार्टी में स्वागत किया गया। पंचायत स्तर पर ये घटनाक्रम भाजपा के संगठन विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है जबकि कांग्रेस के लिए अहम  झटके के रूप में देखा जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को कुरुद स्थित विधायक अजय चंद्राकर के निवास पर ये सारा आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत भैंसबोड की सरपंच गंगा बाई साहू ने अपने सहयोगी पंचों संतराम साहू, ज्योति ध्रुवंशी, यशोदा दीवान और विद्या साहू के साथ भगवा पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। अजय चंद्राकर ने भगवा गमछा पहनाकर सभी का स्वागत किया और पार्टी विचारधारा के साथ मिलकर चलने की बात कही।

भाजपा की नीतियों और विकास से प्रभावित होने की कही बात

वहीं भाजपा में शामिल हुए पंचायत प्रतिनिधियों ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर बीजेपी में शामिल होने की बात कही है। लिहाजा ये घटनाक्रम आने वाले चुनावों को देखते हुए भाजपा के लिए संगठनात्मक मजबूती का संकेत माना जा रहा है। भैंसबोड की महिला सरपंच और पंचों के भाजपा में शामिल होने से  कुरुद क्षेत्र में पार्टी के लिए अच्छे संकेत माने जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!