मप्र उपचुनाव की मतगणना में भाजपा 14 सीटों पर, कांग्रेस पांच पर तथा बसपा एक सीट पर आगे

Edited By PTI News Agency, Updated: 10 Nov, 2020 10:58 AM

pti madhya pradesh story

भोपाल, 10 नवंबर (भाषा) मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मंगलवार को हो रही वोटों की गिनती के प्रारंभिक रुझानों के अनुसार भाजपा 14 सीटों पर, कांग्रेस पांच तथा बसपा एक सीट पर आगे चल रही है।

भोपाल, 10 नवंबर (भाषा) मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मंगलवार को हो रही वोटों की गिनती के प्रारंभिक रुझानों के अनुसार भाजपा 14 सीटों पर, कांग्रेस पांच तथा बसपा एक सीट पर आगे चल रही है।
मध्य प्रदेश में अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवारों से आगे चल रहे भाजपा उम्मीदवारों में सांवेर से तुलसीराम सिलावट , बदनावर से राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, मुंगावली से ब्रजेद्र सिंह यादव, सुआसरा से हरदीप सिंह डंग, अशोक नगर से जजपाल सिंह जज्जी, बमोरी से महेन्द्र सिंह सिसोदिया, अनूपपुर से बिसाहूलाल सिंह, बड़ा मलहरा से प्रद्यम्न सिंह लोधी, नेपा नगर से सुमित्रा देवी, सुरखी से गोविंद सिंह राजपूत, गोहद से रणवीर जाटव सांची से डॉ प्रभुराम चौधरी, आगर से मनोज उंटवाल और मंधाता से नारायण सिंह पटेल शामिल हैं।
वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार हाटपिपल्या से राजेन्द्र सिंह बघेल, सुमावली से अजब सिंह कुशवाहा, अंबाह से सत्यप्रकाश सखवार, दिमनी से राजेन्द्र सिंह तोमर और ब्यावरा से रामचंद दांगी अपने भाजपा प्रतिद्वंदियों से आगे चल रहे हैं।
मुरैना से बसपा के उम्मीदवार राम प्रकाश राजोरिया अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से आगे चल रहे हैं।
मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को मतदान हुआ था। मंगलवार सुबह आठ बजे 19 जिलों में वोटों की गिनती शुरु हुई। सीटों के परिणाम दोपहर बाद या शाम तक आने की संभावना है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!