Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 Aug, 2026 11:13 AM

रायपुरः छत्तीसगढ़ के सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। जहां राज्य सरकार ने 12 अगस्त (बुधवार) को हरेली पर्व के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन प्रदेशभर में सरकारी कार्यालयों,...
रायपुरः छत्तीसगढ़ के सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। जहां राज्य सरकार ने 12 अगस्त (बुधवार) को हरेली पर्व के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन प्रदेशभर में सरकारी कार्यालयों, बैंकों, स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश रहेगा। आदेश के अनुसार निजी और शासकीय शिक्षण संस्थानों में भी छुट्टी रहेगी।
जानकारी के अनुसार, बुधवार यानी 12 अगस्त को छत्तीसगढ़ राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। दरअसल, इस दौरान प्रदेशभर में हरेली पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास में विशेष आयोजन होते हैं। हरेली पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए मुख्यमंत्री निवास में तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इस अवसर पर राज्य के सभी शासकीय और प्राइवेट स्कूल समेत कॉलेज में छुट्टी का ऐलान किया गया है। साथ ही सरकारी दफ्तर व बैंक भी बंद रहेंगे। इसे लेकर आदेश जारी हुआ है।
यहां जानिए हरेली त्योहार में क्या-क्या होता है
हरेली त्योहार गाय और बैलों की पूजा के साथ शुरू होता है। यह त्योहार विशेष तौर पर किसानों व खेती से जुड़ा हुआ है। इस दिन किसान अपने खेती के औजारों की पूजा करते हैं। साथ ही राज्य में खुशहाली व सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। इस दिन घर के मुख्य दरवाजे पर नीम की पत्तियां लगाई जाती हैं। ऐसा माना जाता है कि नीम की पत्तियां रोगों और नकारात्मक शक्तियों से बचाती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चे और युवा गेड़ी चढ़ते हैं। हरेली प्रकृति, कृषि, पशुधन और लोकसंस्कृति के प्रति सम्मान का त्योहार है। यह किसानों के जीवन में खुशहाली और अच्छी फसल की आशा का प्रतीक माना जाता है।