भोपाल में कृषक कल्याण वर्ष-2026 की भव्य शुरुआत, पुंगनूर गाय ने लूटा मंच, पशुपालन प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 11 Jan, 2026 03:41 PM

punganur cow becomes major attraction at krishak kalyan year 2026 launch

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किसानों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से वर्ष 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को जम्बूरी मैदान, भोपाल में आयोजित कृषक कल्याण वर्ष–2026 के शुभारंभ अवसर पर पशुपालन एवं डेयरी...

भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किसानों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से वर्ष 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को जम्बूरी मैदान, भोपाल में आयोजित कृषक कल्याण वर्ष–2026 के शुभारंभ अवसर पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

PunjabKesari

पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्य मंत्री श्री लखन पटेल के निर्देश पर आयोजित इस प्रदर्शनी में गिर, साहीवाल, थारपारकर के साथ आंध्र प्रदेश की प्रसिद्ध पुंगनूर गाय को प्रदर्शित किया गया, जो किसानों और पशुपालकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों द्वारा उपस्थित किसानों एवं पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य और नस्ल सुधार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।

PunjabKesari

जम्बूरी मैदान में पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा 5 से अधिक स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से भारत सरकार और राज्य सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रदर्शनी में गोबर से निर्मित उत्पादों राम दरबार, महाकाल प्रतिमा, पंचगव्य उत्पाद, पूजा सामग्री एवं सौंदर्य प्रसाधनों को भी प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही प्रदेश के प्रसिद्ध कड़कनाथ मुर्गा, विभिन्न नस्लों की बकरियों का सजीव प्रदर्शन किया गया। वहीं सांची दुग्ध संघ द्वारा उत्पादित दुग्ध उत्पादों की प्रदर्शनी भी किसानों के आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में स्वावलंबी गोशाला नीति–2025 और आत्मनिर्भर गोशाला मॉडल का विशेष प्रदर्शन किया गया, जिससे पशुपालकों को गौशालाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में प्रेरणा मिली।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!