रायसेन पुल हादसे पर बोले PWD मंत्री, पुल में भ्रष्टाचार हुआ,सही बात है, क्योंकि ये कांग्रेस के काल में ही बना था, लेकिन हम दोषियों को नहीं छोड़ंगे
Edited By Desh sharma, Updated: 01 Dec, 2025 05:43 PM

रायसेन में हुए 50 साल पुराने पुल के गिरने पर प्रदेश में सियासत भी गरमा गई है। कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर हो गई है और पुल हादसे को लेकर सवाल उठा रही है। इसी बीच पुल हादसे पर PWD मंत्री राकेश का बयान भी सामने आया है।
भोपाल ( इजहार खान): रायसेन में हुए 50 साल पुराने पुल के गिरने पर प्रदेश में सियासत भी गरमा गई है। कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर हो गई है और पुल हादसे को लेकर सवाल उठा रही है। इसी बीच पुल हादसे पर PWD मंत्री राकेश का बयान भी सामने आया है। राकेश सिंह ने कहा है कि पुल पहले से ही क्षतिग्रस्त था और इसकी रिपेयरिंग का काम चल रहा था। राकेश सिंह ने कहा कि यह पुल 50 साल पुराना था।
वहीं कांग्रेस के भ्रष्टाचार आरोपों पर राकेश सिंह ने बड़ी बात बोली है। राकेश ने कहा कि हां पुल में भ्रष्टाचार हुआ है, यह सही बात है, क्योंकि पुल कांग्रेस के ही शासन काल में बना था। इसके साथ ही राकेश सिंह ने कहा कि ऐसे हादसों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए
इसके साथ ही राकेश सिंह ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जरुर होगी और इस पूरे हादसे के जांच कराई जाएगी। इस हादसे के विस्तृत कारणों पर चर्चा होगी। राकेश ने कहा कि ऐसी चीजों को रोका जाना चाहिए जिससे हादसे होते हैं। वहीं मंत्री ने कहा कि रिपेयरिंग का काम बेशक चल रहा था, लेकिन पूरी तरह से आवागमन भी रोका नहीं जा सकता क्योंकि ये इतना आसान नहीं है ।
Related Story

रिटायरमेंट प्लान को लेकर दिग्विजय सिंह ने खोल दिए अपने पत्ते,प्रेस कांफ्रेस में बोली बड़ी बात,ये है...

भोपाल में हटाए गए राहुल-खड़गे के होर्डिंग, कांग्रेस बोलीं- भाजपा की दमनकारी नीति से डरेंगे नहीं

सड़क हादसा देख रुका Rahul Gandhi का काफिला, गाड़ी से उतरकर की घायल ऑटो चालक की मदद! लोग बोले - नेता...

भरे मंच पर कांग्रेस जनपद पंचायत अध्यक्ष ने CEO को पहना दिया BJP पट्टा, बोली- सामूहिक विवाह सम्मेलन...

नरवाई जलाई तो हो जाएगी सजा, मंत्री के बयान से किसानों में हलचल

मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ बड़ी साजिश या कुछ और...? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

राज्य में जल्द बड़े तबादले! इन जिलों के कलेक्टर हट सकते हैं, नई सूची पर सरकार की तैयारी; अफसरों से...

BJP के वरिष्ठ नेता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, कार्यकर्ता गम में डूबे, नर्मदा स्नान करके वापिस...

मध्य प्रदेश के 1 करोड़ 78 लाख मजदूरों की बदलेगी किस्मत, कैबिनेट मंत्री ने लगा दी मुहर

लाड़ली बहना योजना पर बड़ा अपडेट! लाखों बहनों के कटे नाम, मंत्री ने दी ये अहम जानकारी