सहकारिता अधिकारी के घर लोकायुक्त की छापेमारी, लाखों की बेनामी संपत्ति का खुलासा

Edited By meena, Updated: 12 Feb, 2020 10:28 AM

raid of lokayukta at the house of cooperative officer

लोकायुक्त टीम ने उज्जैन में आज सुबह एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने सहकारिता निरीक्षक निर्मल राय के यहां छापा मारा है। इस कार्रवाई में 15 लाख रुपये से अधिक कैश, एक कार, चार मोटरसाइकिल और संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए गए...

उज्जैन: लोकायुक्त टीम ने उज्जैन में आज सुबह एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने सहकारिता निरीक्षक निर्मल राय के घर छापा मारा है। इस कार्रवाई में 15 लाख रुपये से अधिक कैश, एक कार, चार मोटरसाइकिल और संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए गए हैं। लोकायुक्त ने यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मामले में की है। जांच अभी जारी है फिलहाल इसमें और कई खुलासे होने की संभावना है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, लोकायुक्त को उज्जैन के सहकारी अधिकारी निर्मल राय की आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। इसके आधार पर टीम ने आज बुधवार सुबह उनके सेठी नगर उनके घर, फार्म हाउस सहित चार ठिकानों पर छापा मारा। छापे के दौरान 15 लाख रुपये से अधिक कैश, एक कार, चार मोटरसाइकिल और संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए गए हैं। लोकायुक्त पुलिस ने सहकारिता निरीक्षक निर्मल राय और इनकी पत्नी के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम की दो धाराओं में आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में प्रकरण दर्ज करके यह कार्रवाई शुरू की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!