रेलवे के सीनियर अधिकारियों का मानसिक उत्पीड़न नहीं सह पाया कर्मचारी! पत्नी के दुप्पटे से लगाई फांसी, सुसाइड नोट से हड़कंप

Edited By meena, Updated: 19 Feb, 2026 02:12 PM

railway employee upset with senior officials commits suicide in guna

गुना शहर की रेलवे कॉलोनी में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां रेलवे के एसएनटी विभाग में पदस्थ एक 52 वर्षीय कर्मचारी ने कार्यस्थल पर मिल रही प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली...

गुना (मिसबाह नूर) : गुना शहर की रेलवे कॉलोनी में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां रेलवे के एसएनटी विभाग में पदस्थ एक 52 वर्षीय कर्मचारी ने कार्यस्थल पर मिल रही प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान किशोरी लाल कुशवाह के रूप में हुई है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार शाम करीब 4 बजे की है। किशोरी लाल ने अपने घर के आंगन में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस वक्त उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया, उनकी पत्नी घर में ही सो रही थीं, लेकिन उन्हें इस बात की भनक तक नहीं लगी। मृतक ने मौत को गले लगाने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है।

PunjabKesari

परिजनों का आरोप है कि किशोरी लाल पिछले एक साल से मानसिक तनाव में थे। उनके बेटे ने विभाग के सीनियर अमित लखेरा और शैलेंद्र पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे उसके पिता को बेवजह परेशान करते थे। बेटे का आरोप है कि पिछले 1 साल से किशोरी लाल को लगातार मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा था। ड्यूटी पर मौजूद रहने के बावजूद उन्हें बेवजह 'एब्सेंट' मार्क कर दिया जाता था। किशोरी लाल अधिकारियों की कार्यप्रणाली से वे अत्यधिक तनाव में थे। किशोरी लाल की मौत की खबर फैलते ही रेलवे कर्मचारियों और परिजनों में भारी आक्रोश देखा गया। परिजनों ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार सुबह गुना जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है और मामले की सघन जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!