MP की सियासत में हलचल! अमित शाह से अचानक मिले डिप्टी CM, राजनाथ सिंह से भी मुलाकात

Edited By Himansh sharma, Updated: 12 Sep, 2026 01:24 PM

rajendra shukla meets amit shah rajnath singh

मध्यप्रदेश की सियासत में इन दिनों दिल्ली दौरे और शीर्ष नेतृत्व से मुलाकातों का सिलसिला चर्चा का विषय बना हुआ है।

भोपाल। मध्यप्रदेश की सियासत में इन दिनों दिल्ली दौरे और शीर्ष नेतृत्व से मुलाकातों का सिलसिला चर्चा का विषय बना हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लगातार दिल्ली प्रवास और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की केंद्रीय नेताओं से मुलाकातों के बीच अब प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल भी दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। राजेंद्र शुक्ल की अमित शाह से मुलाकात नई दिल्ली स्थित केंद्रीय गृहमंत्री के आवास पर हुई। दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर बातचीत हुई। हालांकि डिप्टी सीएम ने इस मुलाकात को औपचारिक और सौजन्य भेंट बताया है, लेकिन मध्यप्रदेश में जारी राजनीतिक गतिविधियों के बीच इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है।

राजेंद्र शुक्ल ने मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर सौजन्य भेंट हुई। इस दौरान कई विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने अमित शाह के मार्गदर्शन को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।

राजनाथ सिंह से भी हुई मुलाकात

दिल्ली प्रवास के दौरान डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और विचार-विमर्श हुआ। राजेंद्र शुक्ल ने इस मुलाकात को भी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह से हुई भेंट के दौरान देश की सुरक्षा, सामरिक क्षमता और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर बातचीत हुई। डिप्टी सीएम ने रक्षा मंत्री के मार्गदर्शन को प्रेरणादायी बताया।

PunjabKesari

दिल्ली दौरे से बढ़ी राजनीतिक चर्चा

मध्यप्रदेश भाजपा के नेताओं के लगातार दिल्ली पहुंचने के बीच राजेंद्र शुक्ल की केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात ने राजनीतिक चर्चाओं को और हवा दे दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी हाल ही में दिल्ली पहुंचे थे। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी पिछले कुछ समय से लगातार दिल्ली का दौरा कर रहे हैं।

हेमंत खंडेलवाल के करीब 15 दिनों के भीतर तीन बार दिल्ली पहुंचने और केंद्रीय संगठन के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की खबरों के बीच अब राजेंद्र शुक्ल की अमित शाह और राजनाथ सिंह से मुलाकात को भी राजनीतिक नजरिए से देखा जा रहा है।

हालांकि इन मुलाकातों को लेकर नेताओं की ओर से फिलहाल इसे सामान्य संगठनात्मक और सौजन्य मुलाकात ही बताया जा रहा है, लेकिन मध्यप्रदेश भाजपा के भीतर लगातार बढ़ती दिल्ली सक्रियता ने कई तरह की चर्चाओं को जन्म दिया है। आने वाले दिनों में इन बैठकों का प्रदेश की राजनीति पर क्या असर पड़ता है, इस पर सभी की इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!