राज्य सभा चुनाव: 26 मार्च को होगा 3 सीटों पर रोचक मुकाबला

Edited By meena, Updated: 25 Feb, 2020 12:04 PM

rajya sabha election interesting contest in 3 seats to be held on march 26

मध्य प्रदेश में राज्यसभा की खाली हो रही सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव की घोषणा की गई है। प्रदेश में इस साल दिग्विजय सिंह, प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया का राज्यसभा कार्यकाल पूरा हो रहा है...

भोपाल(इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश में राज्यसभा की खाली हो रही सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव की घोषणा की गई है। प्रदेश में इस साल दिग्विजय सिंह, प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया का राज्यसभा कार्यकाल पूरा हो रहा है। इनमें दिग्विजय सिंह कांग्रेस और प्रभात झा व सत्यनारायण जटिया भाजपा के कोटे से आते हैं।

PunjabKesari

राज्यसभा चुनाव कार्यक्रम
6 मार्च को अधिसूचना जारी होगी
13 मार्च तक नामांकन भरे जाएंगे।
16 मार्च को नामांकन फार्म की जांच होगी।
18 मार्च नाम वापसी की अंतिम तारीख होगी।
26 मार्च को वोटिंग होगी। सुबह 9 बजे से 4 बजे तक वोटिंग होगी।
उसी दिन 26 मार्च को मतों की गिनती होगी।
30 मार्च को राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न होगी


PunjabKesari

इस बार विधानसभा में कांग्रेस का बहुमत होने के चलते उम्मीद जताई जा रही है कांग्रेस को दो सीटें मिलेंगी। हालांकि सीटों पर उम्मीदवारों के नाम आलाकमान तय करेगा। राज्यसभा जाने के लिए रेस में दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम सबसे आगे हैं। वहीं प्रियंका वाड्रा का भी जिक्र सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि राजनीतिक कद को देखते हुए दिग्विजय सिंह को दूसरी बार राज्य सभा भेजा जाने की पूरी संभावना है।

PunjabKesari

वहीं सिंधिया की नाराजगी को देखते हुए उन्हें भी मौका दिया जा सकता है। क्योकिं यदि उन्हें राज्यसभा में भेजा जाता है तो मध्य प्रदेश कांग्रेस में फैली गुटबाजी पर काफी हद तक अंकुश लग पाएगा। दूसरी और बीजेपी में प्रभात झा को तीसरी बार राज्य सभा भेजा जाना मुश्किल नजर आ रहा है। उनकी जगह इस बार डॉ हितेश वाजपेई, विजेश लुणावत ,रजनीश अग्रवाल जैसे कई चेहरे कतार में है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!