राज्यसभा चुनाव नतीजे- 2024 : MP में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित

Edited By meena, Updated: 20 Feb, 2024 06:18 PM

rajya sabha election result 2024 in mp

मध्य प्रदेश में निर्वाचन अधिकारी ने राज्यसभा का चुनाव लड़ रहे BJP के चार और कांग्रेस पार्टी के एक उम्मीदवार को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया है...

भोपाल: मध्य प्रदेश में निर्वाचन अधिकारी ने राज्यसभा का चुनाव लड़ रहे BJP के चार और कांग्रेस पार्टी के एक उम्मीदवार को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया है। भाजपा के 4 और कांग्रेस के 1 सदस्य की जीत के साथ ही  प्रदेश में राज्यसभा की तस्वीर साफ़ हो गई है। नतीजों के बाद भाजपा में जश्न का माहौल है। भाजपा की तरफ से उमेश नाथ महाराज को छोड़कर शेष तीनों डॉ एल मुरुगन, माया नारोलिया और बंसी लाल गुर्जर ने निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पहुंचकर जीत का प्रमाणपत्र लिया। प्रमाणपत्र लेने के बाद प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने निर्वाचित सांसदों को मिठाई खिलाई।

बता दें कि मध्य प्रदेश में भाजपा के 4, कांग्रेस का एक प्रत्याशी मैदान में था जो विजयी घोषित हो गए हैं। भाजपा ने अपनी 4 सीटों पर केंद्रीय मंत्री डॉ एल मुरुगन, वाल्मीकि समाज के संत उमेश नाथ महाराज, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंसीलाल गुर्जर को उम्मीदवार बनाया था।

कांग्रेस के पास एक सीट थी जिसपर प्रदेश उपाध्यक्ष और पीसीसी के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह उम्मीदवार बने थे जो विजयी घोषित हुए हैं। जीत के बाद कांग्रेस के प्रत्याशी अशोक सिंह ने निर्वाचन अधिकारी से प्रमाणपत्र लिया, उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित अन्य सीनियर नेता शामिल थे, सभी ने अशोक सिंह को राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित होने पर बधाई दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!