Edited By meena, Updated: 27 Apr, 2026 08:41 PM

रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं | इसी कड़ी में पूर्व मध्य रेलवे के पं.दीन दयाल उपध्याय मंडल के गया स्टेशन में दिनांक 27 अप्रैल से 16 मई 2026 तक लाइन नंबर ...
रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह) : रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं | इसी कड़ी में पूर्व मध्य रेलवे के पं.दीन दयाल उपध्याय मंडल के गया स्टेशन में दिनांक 27 अप्रैल से 16 मई 2026 तक लाइन नंबर 1 में ब्लॉक लेकर सीसी अप्रोन के डिसमेंटलिंग का कार्य किया जाएगा जिसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली निम्न गाडियां परिवर्तित मार्ग से चलेगी । जिसका विवरण इस प्रकार है :-
1.दिनांक 27 अप्रैल से 16 मई 2026 तक (अपने निर्धारित दिवसों पर) पटना से चलने वाली गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया जटडुमरी-दनियावां बाजार-इसलामपुर-नातेसर-तिलैया-पैमार-बन्धुआ होकर चर्लपल्ली जाएगी ।
2.दिनांक 29 अप्रैल से 14 मई 2026 तक (अपने निर्धारित दिवसों पर) चर्लपल्ली से चलने वाली संख्या 03254 चर्लपल्ली-पटना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया बन्धुआ-पैमार-तिलैया-नातेसर-इसलामपुर-दनियावां बाजार-जटडुमरी होकर पटना जाएगी ।
3.दिनांक 01 से 14 मई 2026 तक (अपने निर्धारित दिवसों पर) चर्लपल्ली से चलने वाली संख्या 03255 चर्लपल्ली-पटना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया बन्धुआ-पैमार-तिलैया-नातेसर-इसलामपुर-दनियावां बाजार-जटडुमरी होकर पटना जाएगी ।