खजुराहो सीट से समाजवादी पार्टी ने बदल दिया उम्मीदवार, मनोज यादव की जगह अब इन्हें दिया टिकट...
Edited By Himansh sharma, Updated: 01 Apr, 2024 07:20 PM

खजुराहो लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी बदल दिया है।
भोपाल। मध्य प्रदेश के खजुराहो लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी बदल दिया है। आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी ने 30 मार्च को मनोज यादव को खजुराहो सीट से प्रत्याशी घोषित किया था। इसके बाद अब सपा ने अपना प्रत्याशी बदलकर पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव को टिकट दिया है। मनोज यादव को समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है।

खजुराहो सीट से भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा सांसद बीडी शर्मा से मीरा यादव का मुकाबला होगा आपको बता दें कि कांग्रेस मध्य प्रदेश की 29 में से 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है गठबंधन के तहत एक सीट समाजवादी पार्टी को दी गई है। खजुराहो सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा।
इससे पहले भी 2023 विधानसभा चुनाव में बिजावर से समाजवादी पार्टी ने मनोज यादव को टिकट दिया था लेकिन बाद में उनका टिकट काट दिया गया था और पूर्व विधायक रेखा यादव को टिकट दे दिया गया था।
Related Story

CM मोहन का बड़ा एलान! बदल दिया अब हटा का नाम, जानिए अब किस नाम से जाना जाएगा, 405 करोड़ के विकास...

सरकार की बिहान योजना से बदली शांति दुग्गा की किस्मत, कर्ज लेकर खरीदा ट्रेक्टर, अब कमा रही लाखों

दिग्विजय सिंह और मनोज शुक्ला की चुनाव आयोग में शिकायत,अपराधिक मामला दर्ज करने की मांग

कांग्रेस की बड़ी जीत! विजयपुर सीट पर बनें रहेंगे विधायक मुकेश मल्होत्रा

सीधी कलेक्टर पर बड़ा एक्शन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पद से हटाया

सीएम मोहन ने नेपानगर के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 363 करोड़ से बदलेगी सूरत

शादी की खुशियां मातम में बदली, सड़क हादसे में दुल्हन सहित चार की मौत

BJP का सबसे बड़ा ऐलान, प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा,CM और मंत्रियों सहित 84 नेताओं को मिली जगह

फसल पंजीयन में गड़बड़ी: मसूर की जगह खेत में मिला गेहूं, प्रभारी कलेक्टर खुद पहुंचे खेत...

MP में वन विभाग की कारगुजारी, सस्पेंड वनरक्षक को 10 दिन में ही बहाल कर उसी जगह दे दी पदस्थापना