रेत माफिया का दुस्साहस! थाने के गेट से जब्त ट्रिपर छुड़ाकर भागे, MP में कानून को खुली चुनौती

Edited By Himansh sharma, Updated: 22 Feb, 2026 12:09 PM

sand mafia snatches seized dumper outside police station in singrauli

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में राज्यमंत्री के गृह क्षेत्र में बेलगाम रेत माफिया की गुंगागर्दी सामने आई है

सिंगरौली (अंबुज तिवारी): मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में राज्यमंत्री के गृह क्षेत्र में बेलगाम रेत माफिया की गुंगागर्दी सामने आई है.यहां माफियाओं ने रेत के अवैध परिवहन में वन विभाग द्वारा जब्त ट्रिपर को पुलिस थाने के सामने से छुड़ा ले गए.लगभग एक माह के भीतर यह दूसरा बड़ा मामला है.

मामला शनिवार रविवार की दरम्यानी रात का है.जानकारी के मुताबिक सोन घड़ियाल क्षेत्र से अवैध रेत परिवहन की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची.वन विभाग के अधिकारी ट्रिपर वाहन को जब्त कर सुरक्षार्थ चितरंगी थाने ला रहे थे. तभी XUV में सवार लोग आए. वन विभाग टीम के साथ धक्का मुक्की कर उन्हें धमकाकर वाहन को जबरन अपने साथ ले गए.पुलिस ने मामले में आरोपी वाहन मालिक सूर्यांश सिंह और दीपक पटेल सहित अन्य अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है.

चितरंगी थाना प्रभारी सुदेश तिवारी ने बताया कि वन विभाग की टीम जब्त वाहन को थाने ला रही थी.इसी दौरान थाने के अंदर आने से पहले ही बाहर बैठे लोगों ने वाहन को छुड़ाया और लेकर भाग गए.

हालांकि जिले भर में रेत माफिया आए दिन इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.लगभग एक से डेढ़ माह पहले माफियाओं ने जियावन थाने के भीतर से जब्त ट्रैक्टर उठा लिया था.इस प्रकार के कृत्य कानून व्यवस्था को खुली चुनौती हैं. ऐसा करने वाले आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए.

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!