25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों SDO गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई से RES विभाग में हड़कंप

Edited By meena, Updated: 19 Feb, 2026 05:43 PM

sdo arrested red handed while accepting a bribe of 25 000

छत्तीसगढ़ मे एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में जनपद पंचायत पलारी के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग में पदस्थ एसडीओ को 25 हजार रुपए...

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ मे एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में जनपद पंचायत पलारी के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग में पदस्थ एसडीओ को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई से RES विभाग में हड़कंप मच गया है।

दरअसल, ग्राम पंचायत भवानीपुर के उप सरपंच फागु सेन ने ACB में शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव में मुरूम समतलीकरण के बदले एसडीओ गोपाल कृष्ण शर्मा उनसे 1 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत की जांच की सत्यापन के बाद ACB की टीम ने योजना के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया। सौदा तय होते ही पैसे किश्तों में देन की बात तय हुई। एसडीओ एसीबी के बिछाए जाल में फंस गए और पहली किश्त के रूप 25 हजार रुपये लेते रंगे हाथों पकड़े गए। गिरफ्तारी के बाद गोपाल कृष्ण के खिलाफ आगामी कार्यवाही जारी है। जानकारी के मुताबिक, गोपाल कृष्ण शर्मा का कुछ महीने पहले ही प्रमोशन हुआ था। वे जनपद पंचायत पलारी के RES विभाग में एसडीओ के पद पर कार्यरत थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!