Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 04 Apr, 2019 04:09 PM
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 12 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। कांग्रेस की ओर छिंदवाड़ा से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ का नाम घोषित हुआ है। वहीं सीधी से वरिष्ठ...
भोपाल: लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 12 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। कांग्रेस की ओर छिंदवाड़ा से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ का नाम घोषित हुआ है। वहीं सीधी से वरिष्ठ नेता अजय सिंह को टिकट मिली है जबकि जबलपुर से राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस पहले 9 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। अब तक कांग्रेस के कुल मिलाकर 21 प्रत्याशियों की घोषणा हो गई है।