सीहोर: कार और टैंकर में भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Edited By meena, Updated: 26 Jun, 2024 01:48 PM

sehore horrible collision between car and tanker 3 people died

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में बुधवार तड़के एक कार और दुग्ध टैंकर के बीच टक्कर होने से तीन लोगों की मौत हो गई...

सीहोर : मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में बुधवार तड़के एक कार और दुग्ध टैंकर के बीच टक्कर होने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह दुर्घटना पार्वती थाना क्षेत्र के आष्टा कस्बे के पास इंदौर-भोपाल हाईवे पर रात करीब एक बजे हुई।
पार्वती थाना प्रभारी चिन्मय मिश्रा ने बताया कि कार ने पीछे से टैंकर को टक्कर मार दी। टैंकर भोपाल से इंदौर की ओर जा रहा था। अधिकारी ने बताया कि कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जिनकी पहचान महेश ठाकुर (37), रूप सिंह ठाकुर (54) और सुनील मेवाड़ा (28) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!