गोलीकांड से कांपा ग्वालियर, बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, आरोपियों पर 10-10 का इनाम घोषित

Edited By meena, Updated: 29 Aug, 2026 07:00 PM

sensation in gwalior after bajrang dal leader shot at

हमलावरों ने गोली सीधी सिर में मारी जिससे विवेक मीणा की मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े भरे बाजार में हत्याकांड से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु की है

ग्वालियर (अंकुर जैन) : ग्वालियर में बजरंग दल नेता के भाई विवेक मीणा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमलावरों ने गोली सीधी सिर में मारी जिससे विवेक मीणा की मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े भरे बाजार में हत्याकांड से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु की है। आरोपी मौका-ए-वारदात से फरार हो गए।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, बदमाश लाला अग्रवाल, राहुल यादव और सौरभ यादव 24 घंटे बाद भी पकड़े नहीं जा सके है। लाल अग्रवाल और राहुल यादव के साथ सौरभ यादव ने विवेक मीणा की हत्या की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए हजीरा पुलिस ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 का इनाम घोषित किया है।

PunjabKesari

हत्याकांड के बाद घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हत्या में शामिल सौरभ यादव ने कानून को ठेंगा दिखाते हुए हत्यारों के साथ बहुत सी रील्स बनाकर शेयर करता रहा है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर बहुत सी रिल्स हैं जिनमें वह हथियारों के साथ दिख रहा है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!