MP चुनाव में मिली हार को बाद अब 'आभार यात्रा' निकालेंगे शिवराज

Edited By suman, Updated: 13 Dec, 2018 03:39 PM

shivraj after taking away the defeat in mp election

मध्य प्रदेश में सबसे लोकप्रिय नेता और 13 साल मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान हार के बाद भी यात्राओं पर ब्रेक नहीं लगाएंगे। सरकार में रहते हुए शिवराज सबसे ज्यादा दौरा करते रहे, चुनाव से पहले उन्होंने नर्मदा यात्रा, जनआशीर्वाद यात्रा, जनादेश यात्रा...

भोपाल: मध्य प्रदेश में सबसे लोकप्रिय नेता और 13 साल मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान हार के बाद भी यात्राओं पर ब्रेक नहीं लगाएंगे। सरकार में रहते हुए शिवराज सबसे ज्यादा दौरा करते रहे, चुनाव से पहले उन्होंने नर्मदा यात्रा, जनआशीर्वाद यात्रा, जनादेश यात्रा निकाली, 150 से ज्यादा सभाएं की। लेकिन चौथी बार सरकार बनाने में सफल नहीं हो सके। लेकिन शिवराज इस हार के बाद भी रुकेंगे नहीं। वह एक बार फिर यात्रा शुरू करने वाले हैं। शिवराज आभार यात्रा निकालेंगे और पूरा प्रदेश नापेंगे। 

PunjabKesari

प्रदेश के 52 जिलो में शिवराज आभार यात्रा निकालेंगे। सड़क मार्ग से हर जिले में पहुंचेंगे और जनता का आभार जताएंगे। पार्टी ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है| हालांकि अभी तारीख तय नहीं हुई है, संभावना है जल्द ही शिवराज तारिख का ऐलान कर सकते हैं और जल्द ही रूटमैप जारी हो सकता है। चुनाव में मिली हार के बाद कार्यकर्ताओं में निराशा है, लोकसभा चुनाव नजदीक है जिसके चलते पार्टी कार्यकर्ताओं को एक बार फिर जुट जाने का संकल्प दिलाया जायेगा। लेकिन हार के बाद फैली निराशा को दूर करना जरूरी है, जिसके लिए शिवराज पूरे प्रदेश को नापेंगे और कार्यकर्ताओं  में लोकसभा चुनाव के लिए नया जोश फूंका जायेगा।   

PunjabKesari

 

शिवराज भी यही सन्देश देना चाहते हैं कि सिर्फ एक हार से वह चुप नहीं बैठने वाले हैं| इस्तीफे के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा में साफ कहा था कि अब हम चौकीदार की भूमिका में हैं और दमदार विपक्ष है, चुप नहीं बैठेंगे। शिवराज लगातार तीन बार मुख्यमंत्री बने और प्रदेश में बीजेपी के सबसे बड़े नेता भी माने जाते हैं। ऐसी स्तिथि में शिवराज अगर आगे निकलते हैं तो हार के बाद भी लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएंगे। हालांकि तीन राज्यों में हार के बाद बीजेपी के लिए लोकसभा का चुनाव मुश्किल रहने वाला है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!