सास का हत्यारा दामाद पहुंचा हवालात, पुलिस ने 3 दिन में किया पर्दाफाश

Edited By meena, Updated: 27 Nov, 2019 05:38 PM

son in law who killed mother in law reached hawala

नरसिंहपुर में तीन दिन पहले हुए हत्या के मुख्य आरोपी को तेंदुखेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला महगुवां तला गांव का है। जहां एक महिला की हत्या कर दी गई थी एवं एक अन्य महिला घायल हो गई थी...

नरसिंहपुर: नरसिंहपुर में तीन दिन पहले हुए हत्या के मुख्य आरोपी को तेंदुखेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला महगुवां तला गांव का है। जहां एक महिला की हत्या कर दी गई थी एवं एक अन्य महिला घायल हो गई थी। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाला महिला का दामाद ही था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दमोह श्याम मेहरा घटनास्थल से फरार हो गया था।

PunjabKesari

तेंदूखेड़ा पुलिस ने उसे मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर दमोहिया गांव में रहर के खेत से ढूंढ निकाला। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में सारे आरोप कबूल कर लिए गए हैं। हत्या में प्रयोग किए धारदार हथियार ही जब्त कर लिए हैं। आरोपी श्याम सिंह मेहरा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। जहां उसे जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ धारा 307, 302, 494 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!