इंदौर के खजराना गणेश मंदिर पर भारत के वर्ल्ड कप जीतने के लिए हवन, की गई विशेष पूजा अर्चना
Edited By Himansh sharma, Updated: 19 Nov, 2023 06:33 PM

शहर में क्रिकेट वर्ल्डकप फाइनल में भारत की जीत के लिए दुआओं और हवन यज्ञ का दौर शुरू हो गया है।
इंदौर (सचिन बहरानी): शहर में क्रिकेट वर्ल्डकप फाइनल में भारत की जीत के लिए दुआओं और हवन यज्ञ का दौर शुरू हो गया है। जिसके चलते आज शहर के प्रख्यात खजराना गणेण मंदिर में विशेष हवन का आयोजना किया गया.. जिसमे मंदिर पुजारियों ने इंडिया को मैच की जीत की कामना करते हुए आहुतियाँ दी।
दरअसल, इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर की काफी मान्यता है, और जब भी इंदौर में क्रिकेट खिलाड़ियों का यहाँ आना तय रहता है। जिसमे श्रीशंत, रोहित शर्मा का नाम शामिल है। गौरतलब है की वर्ल्डकप में ऑस्ट्रेलिया से फाइनल खेल रही टीम इंडिया की जीत के लिए सुबह से प्रार्थनाओं का दौर जारी है... खजराना गणेश मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट ने बताया कि टीम इंडिया की जीत के लिए सुबह खजराना गणेश से प्रार्थना कर विशेष अनुष्ठान किया गया। यहां ब्राह्मणों ने भारत की जीत के लिए मंदिर में विशेष हवन किया। साथ ही उन्होंने कहा कि भगवान खजराना गणेश का आशीर्वाद सदैव टीम इंडिया पर रहा है... टीम के कई खिलाड़ी खजराना गणेश के भक्त हैं।
Related Story

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर इंदौर में बम धमकी, तीन स्कूलों और महापौर कार्यालय को मिला मेल

टाइगर श्रॉफ मामले में बड़ा एक्शन, मुंबई क्राइम ब्रांच ने इंदौर से 11वें संदिग्ध को पकड़ा

MP में निवेश को लेकर CM मोहन यादव की बड़ी बैठक, इंदौर में ₹1,200 करोड़ लगाएगी लालवाला इंडस्ट्रीज़

इंदौर में CM मोहन ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया अस्त्र-शस्त्रों का पूजन, बोले- ये भारतीय...

नर्मदा नदी में हजारों वोटर कार्ड मिलने से हड़कंप, इंदौर कलेक्टर ने चुनाव आयोग को भेजी रिपोर्ट

इंदौर एयरपोर्ट पर BJP की दिग्गज नेत्री की सुरक्षा में चूक, VIP लाउंज में अचानक पहुंचा अनजान व्यक्ति

राहुल गांधी ने निभाया इंदौर की छात्रा से किया वादा, कांग्रेस बोली- ‘खामोश खड़े रहते हैं, लेकिन जो...

MP राज्यसभा उपचुनाव के लिए विशेष दिशा निर्देश जारी, जानें किस रंग के पेन का होगा इस्तेमाल

छत्तीसगढ़ में ‘अर्नब’ तूफान को लेकर हाई अलर्ट, कलेक्टरों को 27-29 अक्टूबर तक विशेष एहतियात बरतने के...

ग्वालियर मंदिर हादसे के मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 16, एक और घायल ने तोड़ा दम