एक बार फिर खून से लाल हुई संस्कारधानी, लक्ष्मीबाई स्कूल के बाद अब गांधी चौक में हुई चाकूबाजी

Edited By meena, Updated: 16 Nov, 2024 04:35 PM

stabbing at gandhi chowk in rajnandgaon

संस्कारधानी राजनांदगांव एक बार फिर खून से लाल हुई है। महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के बाद अब बीती रात गांधी चौक में चाकूबाजी की घटना हुई है...

राजनांदगांव (देवेंद्र गोरेल) : संस्कारधानी राजनांदगांव एक बार फिर खून से लाल हुई है। महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के बाद अब बीती रात गांधी चौक में चाकूबाजी की घटना हुई है। जिसमें गांधी चौक के रहने वाले सचिन डोंगे को पीठ में चाकू घौंप दिया। इससे उसकी स्थिति बहुत गंभीर बताई जा रही है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, चाकू मारने वाले युवक कौरिनभाटा बसंतपुर के बताए जा रहे हैं और वह सब नशे में थे किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई जिसके बाद सचिन पर चाकू से वार कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया है जिसमें कुछ नाबालिग है। पुलिस छानबीन कर रही है।

PunjabKesari

गांधी चौक के निवासियों ने बताया कि संस्कारधानी बस अब नाम की रह गई है संस्कार कहीं दिखाई नहीं देता। अपराधियों के मन से पुलिस का ख़ौफ मिट चुका है। डायल 112 भी लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए है। बस नंबर दबाते रहो तब तक घटना घट जाती है। इसके पहले लक्ष्मीबाई स्कूल के सामने भी दिन दहाड़े चाकूबाजी की घटना हुई और अब रात में चाकूबाजी जो पुलिस की नाकामी को दर्शाती हैं। कोतवाली क्षेत्र की बात हो या अन्य स्थानों की सभी जगह गस्त के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!