ई-अटेंडेंस के बाद स्कूल से गायब मिले कर्मचारी, जिला शिक्षा अधिकारी ने लिया सख्त एक्शन

Edited By meena, Updated: 29 Aug, 2026 07:10 PM

staff found absent from school after e attendance district education officer ta

राजगढ़ जिला शिक्षा अधिकारी ने 29 अगस्त को मॉडल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ब्यावरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ई-अटेंडेंस दर्ज करने के बावजूद दो शिक्षक

राजगढ़/ब्यावरा (धर्मराज सिंह) : राजगढ़ जिला शिक्षा अधिकारी ने 29 अगस्त को मॉडल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ब्यावरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ई-अटेंडेंस दर्ज करने के बावजूद दो शिक्षक और एक प्रयोगशाला सहायक विद्यालय से अनुपस्थित मिले।

माध्यमिक शिक्षक रामदयाल दांगी और उच्च माध्यमिक शिक्षक विशाल गौड़ के खिलाफ कारण बताओ सूचना सह आरोप-पत्र जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही 29 अगस्त का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं प्रयोगशाला सहायक जगदीश सिल्पकार के खिलाफ गंभीरता को देखते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि ई-अटेंडेंस लगाने के बाद बिना सक्षम अनुमति संस्था से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!