Edited By Vikas Tiwari, Updated: 07 Mar, 2021 07:49 PM
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रफतजी वारसी भाजपा कार्यालय इंदौर पर पहुंचे। जहां कार्यालय पर मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर नगरीयनिकाय चुनाव में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा किस तरह से चुनाव में भारी बहुमत से...
इंदौर (सचिन बहरानी): भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रफतजी वारसी भाजपा कार्यालय इंदौर पर पहुंचे। जहां कार्यालय पर मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर नगरीयनिकाय चुनाव में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा किस तरह से चुनाव में भारी बहुमत से विजय हो इसके बारे में चर्चा की गई।
नगरीय निकाय चुनाव नजदीक ही दोनों पार्टियों के नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। जहां कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इंदौर में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आए वही आज बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष रफत वारसी इंदौर पहुंचे। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सदैव चुनाव के लिए तैयार रहते हैं, और हम भी प्रयास करेंगे कि अल्पसंख्यक मोर्चा के माध्यम से बीजेपी को मजबूत करें, और नगरी निकाय चुनाव में भारी मतों से विजय करें। भारतीय जनता पार्टी सर्वे के आधार पर जो भी मुस्लिम उम्मीदवार जीतने वाला होगा। उन्हें टिकट दिया जाएगा।
केंद्र और राज्य के योजनाओं को लेकर अल्पसंख्यक मोर्चे की जिम्मेदारी है, कि कार्यकर्ता अपनी बस्ती और अपने अल्पसंख्यक समुदाय में गर्व के साथ जा सकता है। प्रधानमंत्री के नारे के साथ नगरी निकाय चुनाव में उतरेगी बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ चुनाव में उतरेगी।