MP BJP की धांसू रणनीति,कार्यकर्ता से मंत्री तक सख्त गाइडलाइन तय,अब इसी हिसाब से चलना पड़ेगा,बड़ा चेंज

Edited By Desh Raj, Updated: 17 Apr, 2026 07:22 PM

bjp sets strict guidelines schedule for a month of meetings and action plans

मध्य प्रदेश में बीजेपी ने पार्टी और संगठन की मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठा दिया है। अब चाहे कार्यकर्ता होगा या नेता सबको ये निर्देश मानने पड़ने और उसी हिसाब से चलना पड़ेगा।

(भोपाल): मध्य प्रदेश में बीजेपी ने पार्टी और संगठन की मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठा दिया है। अब चाहे कार्यकर्ता होगा या नेता सबको ये निर्देश मानने पड़ने और उसी हिसाब से चलना पड़ेगा। दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए एक बड़ी व्यवस्था लागू की है। अब मंत्री हो या नेता या फिर पार्टी कार्यकर्ता इसी व्यवस्था को मानना पड़ेगा। बीजेपी ने अपनी कार्ययोजना और बैठकों को लेकर महीने भर का टाइम शेड्यूल लागू कर दिया है।

संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल की कवायद

दरअसल पार्टी ने एक बड़ा और अहम बदलाव करते हुए बैठकों और प्रवास के लिए सख्त टाइमलाइन तय की है। इस नई गाइडलाइन के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता को पता होगा कि महीने के कौन से दिन किसके साथ मीटिंग में जाना है और बैठक होनी है। बीजेपी की इस नई व्यवस्था का मकसद संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल के साथ ही योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।

कुछ ऐसा रहने वाला शैड्यूल

महीने के पहले सप्ताह में संगठन का ध्यान मंडल स्तर पर केंद्रित रहेगा। हर महीने की 1 से 7 तारीख के बीच मंडल की बैठकें आयोजित की जाएंगी और इनमें जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी की उपस्थिति जरूरी है।

महीने के  दूसरे सप्ताह में 7 से 10 तारीख तक जिला स्तर की संगठन बैठकें लेगा जिला स्तरीय इन बैठकों में संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी और जिला अध्यक्ष को मौजूद रहना पड़ेगा

वही इसके बाद तीसरे सप्ताह में प्रदेश स्तरीय बैठकें 15 से 20 तारीख तक संपन्न की जाएंगी। इन बैठकों को वरिष्ठ पदाधिकारियों का प्रवास  होगा जो काफी अहम होगा। इसी दौरान विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष अलग-अलग संभागों के दौरे पर रहेंगे।

जबकि चौथे सप्ताह में पार्टी ने विशिष्ट इकाइयों और शक्ति केंद्रों पर ध्यान देना का फैसला लिया है। 21 से 25 तारीख के बीच होने वाली इन बैठकों में मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी और बूथ अध्यक्षों मौजूद रहेंगे

अंतिम सप्ताह में टिफिन बैठक

महीने के अंतिम संप्ताह में कार्यकर्ताओं के बीच आपसी सामंजस्य बढ़ाने के लिए 'टिफिन बैठक' पहल का भी जिक्र है।इसके साथ ही महीने के अंतिम संडे को बूथ स्तर पर 'मन की बात' कार्यक्रम सुना जाएगा। तो कहा जा सकता है कि बीजेपी ने पार्टी और संगठन को मध्य प्रदेश में और धरातल पर स्थापित करने के लिए बड़ी प्लानिंग के साथ ये शैड्यूल बनाया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!