ममता की मिसाल है यह कुतिया, बंदर के बच्चे को गोद लेकर निभा रही मां का फर्ज

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 09 Mar, 2019 06:22 PM

story of a monkey and his mother

कहते है की इंसान हो या जानवर मां की ममता एक समान ही होती है ऐसा ही एक मामला होशंगाबाद जिले के सिवनी मालवा के ग्राम कांसखेड़ी में सामने आया है। जहां एक नन्हे बंदर और कुतिया का एक साथ रहना स्थानीय लोगों में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है...

होशंगाबाद: कहते है की इंसान हो या जानवर मां की ममता एक समान ही होती है ऐसा ही एक मामला होशंगाबाद जिले के सिवनी मालवा के ग्राम कांसखेड़ी में सामने आया है। जहां एक नन्हे बंदर और कुतिया का एक साथ रहना स्थानीय लोगों में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
 

PunjabKesari

इतना ही नहीं, स्थानीय लोगों का तो यह भी कहना है कि बन्दर के बच्चे की देखभाल कुतिया कर रही है। ये कुतिया सारा समय नन्हे बंदर को अपने साथ रखती है और उसे अपना दूध भी पिलाती है। गांव वासियों के अनुसार ये बंदर जन्म के बाद अकेला भटक रहा था। तभी कुछ अवारा कुत्‍ते इसके पीछे पड़े तो इसी कुतिया ने उसे बचाया। तब से वह कुतिया के साथ ही रह रहा है। अलग-अलग प्रजाति होने के बावजूद यह कुतिया और बंदर दोनों एक दूसरे के पूरक है और मानवता के लिए प्यार और स्नेह का जीता जागता उदाहरण है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!