रेलवे स्टेशन पर मिली फदें से लटकी युवक की लाश, हाथ पर लिखा-बहन मुझे माफ करना

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 12 Mar, 2019 01:53 PM

sucide on railway station

जिले के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं 4 पर मंगलवार सुबह एक युवक की फंदे पर लटकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने उसे फंदे से उतारकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। फंदे पर लटकने से पहले मृतक ने अपने हाथ पर कुछ लाइनें लिखीं थी...

इंदौर: जिले के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं 4 पर मंगलवार सुबह एक युवक की फंदे पर लटकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने उसे फंदे से उतारकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। फंदे पर लटकने से पहले मृतक ने अपने हाथ पर कुछ लाइनें लिखीं थी, जिसमें उसने अपनी बहन से इस गुनाह के लिए माफी मांगी है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 7 बजे एक युवक रेलवे स्टेशन पर सीएन्डब्लू के केबिन में फंसे पर लटका हुआ था। उसने दुपट्‌टे से फांसी लगाई थी। सूचना के बाद रेलवे पुलिस ने उसे फंदे से नीचे उतारा और उसकी तलाशी ली तो आईडी के आधार पर उसकी पहचान सागर निवासी करण सिंह के रूप में हुई। मृतक पीथमपुर में अपनी बहन के पास रहता था। युवक ने अपने बाएं हाथ पर एक सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें उसने यह कदम उठाने के लिए बहन से माफी मांगी है। उसने यह कदम क्यों उठाया पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!