Edited By Himansh sharma, Updated: 08 Feb, 2026 08:00 PM

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है।
कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, पण्डरिया द्वारा पेराई सत्र 2025-26 के अंतर्गत गन्ना विक्रेता किसानों को ₹3 करोड़ 45 लाख की राशि का भुगतान कर दिया गया है। यह राशि बैंक के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में भेजी गई है।
इन तारीखों के किसानों को मिला भुगतान
कारखाना प्रबंधन के अनुसार यह भुगतान 19 नवंबर से 25 नवंबर 2025 के बीच गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों के लिए जारी किया गया है।
शेष राशि का भुगतान जल्द
प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि उक्त अवधि की शेष बकाया राशि, कारखाने को फंड प्राप्त होते ही शीघ्र किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि आगामी पेराई सत्र में गन्ना आपूर्ति प्रभावित न हो।
1073 किसानों को मिला फायदा
इस अवधि में कुल 1073 किसानों से गन्ना खरीदी गई, ₹329.05 प्रति क्विंटल की दर से प्रथम किस्त का भुगतान किया गया.. पूरी राशि बैंक माध्यम से खातों में भेजी गई
किसान संगठनों ने जताई संतुष्टि
किसान संगठनों ने इस भुगतान को सकारात्मक कदम बताया है। उनका कहना है कि इससे किसानों को नकदी संकट से तात्कालिक राहत मिलेगी। हालांकि कई किसानों ने शेष राशि जल्द जारी करने की मांग भी की है।