Edited By meena, Updated: 01 Jan, 2020 12:05 PM
आज नव वर्ष के आगाज को लेकर सभी मंदिरों में भक्तों को तांता लगा हुआ है। हर कोई नए वर्ष पर सुखशांति और मंगल कामना करने के लिए भगवान के दर पर पहुंचा है। मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर में दूर-दूर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे...
भोपाल: आज नव वर्ष के आगाज को लेकर सभी मंदिरों में भक्तों को तांता लगा हुआ है। हर कोई नए वर्ष पर सुखशांति और मंगल कामना करने के लिए भगवान के दर पर पहुंचा है। मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर में दूर-दूर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह की भस्म आरती में हजारों भक्त शामिल हुए। वहीं उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर, हरसिद्धी माता मंदिर में श्रद्धांलुओं का काफी हुजूम देखने को मिला।
वहीं इंदौर शहर के खजराना गणेश मंदिर में देर रात से ही श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने पहुंचने शुरु हो गए थे। लोगों ने 2020 में अपने परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर की सजावट देखते ही बनती है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।