घर में डोली और अर्थी एक साथ उठी ! शादी की खुशीयां मातम में बदली, दूल्हे के पिता की नाचते नाचते मौत...

Edited By Vandana Khosla, Updated: 30 Apr, 2026 02:03 PM

the palanquin and bier were lifted together at home the joy of the

शहडोलः एमपी के शहडोल जिले में से बड़ी दुखद घटना सामने आई। जहां बहू की डोली और ससुर की अर्थी एक साथ उठी। शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। जी हां यह ह्रदयविदारक घटना शहडोल जिले के गोहपारू के गांव से सामने आई है। यहां दूल्हे के पिता की...

शहडोलः एमपी के शहडोल जिले में से बड़ी दुखद घटना सामने आई। जहां बहू की डोली और ससुर की अर्थी एक साथ उठी। शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। जी हां यह ह्रदयविदारक घटना शहडोल जिले के गोहपारू के गांव से सामने आई है। यहां दूल्हे के पिता की नाचते-नाचते मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है।

जानकारी के अनुसार गोहपारू थाना क्षेत्र के ग्राम पहलवा में रीना सिंह की शादी जयसिंहनगर के ग्राम गजनी निवासी हरीश सिंह से पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई। रातभर शादी की खुशियां, रस्में और जश्न का माहौल रहा। सुबह आदिवासी परंपरा के अनुसार विदाई से पहले हल्दी-पानी की रस्म चल रही थी, परिजन और बाराती नाच-गाकर इस पल को यादगार बना रहे थे। इसी दौरान दूल्हे के पिता धरमदास परस्ते भी खुशी में झूमते नजर आए, लेकिन अचानक वे नाचते-नाचते अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैसे ही यह खबर घर पहुंची, शादी की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं। दूल्हा खुद को संभाल नहीं पा रहा था। एक तरफ नई जिंदगी की शुरुआत की खुशी, तो दूसरी तरफ पिता को खोने का गहरा सदमा।

अर्थी और डोली एक साथ गांव पहुंची
आखिरकार ग्रामीणों के समझाने पर दुल्हन की विदाई भी हुई और पिता का शव भी गांव ले जाया गया, दुल्हन, आंसुओं के साथ अपने ससुर की अर्थी के पीछे-पीछे ससुराल पहुंची,यह दृश्य जिसने भी देखा, उसकी आंखें नम हो गईं, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले में गोहपारू थाना प्रभारी राज कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के गजनी से एक बरात गोहपारू थाना क्षेत्र के पहलवाह से आई थी, विदाई के समय दुल्हे के पिता की अचानक मौत हुई है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!