Edited By Himansh sharma, Updated: 04 Dec, 2025 03:50 PM

मध्य प्रदेश के सागर जिले में मोतीनगर थाना क्षेत्र के बिहारीपुरा गांव से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में मोतीनगर थाना क्षेत्र के बिहारीपुरा गांव से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जमीन के विवाद के चलते महिलाओं ने अपने ही खेत में अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया।
मामले की जानकारी के मुताबिक, गांव में कुछ दिनों पहले दो परिवारों के बीच जमीन को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े में दोनों पक्षों को चोटें भी आई थीं। विवाद के बीच एक परिवार की महिलाएं मैदान में उतरीं और विरोध स्वरूप कपड़े उतारने लगीं। उनकी हिम्मत और विरोध को देखकर दूसरी तरफ के लोग भी पीछे हटने को मजबूर हो गए।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो में महिलाओं के अर्धनग्न होने और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल होने के कारण इसे दिखाना संभव नहीं है।
इस घटना ने स्थानीय लोगों के साथ ही सोशल मीडिया पर भी लोगों की आंखें खोल दी हैं। अब सवाल यह उठता है कि क्या विवादों को शांत करने के लिए इस तरह के नाटकीय तरीके ही आखिरी विकल्प हैं?