लड़की के साथ होटल में रंगरेलियां मना रहा था बुजुर्ग! रेड पड़ते ही मचा हड़कंप, 7 जोड़े आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

Edited By meena, Updated: 12 Dec, 2025 09:21 PM

there was a stir as soon as a raid was conducted in chhindwara 7 couples were

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा ज़िले से बड़ा मामला सामने आया है। लोधीखेड़ा थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र चौराहे के पास स्थित एक होटल में अनैतिक गतिविधियों की शिकायत मिलने पर पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान होटल के कमरों...

छिंदवाड़ा : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा ज़िले से बड़ा मामला सामने आया है। लोधीखेड़ा थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र चौराहे के पास स्थित एक होटल में अनैतिक गतिविधियों की शिकायत मिलने पर पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान होटल के कमरों से 7 जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए, जिन्हें पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि होटल एन-एन में लंबे समय से अनैतिक कृत्यों की सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर टीम ने दबिश दी। छापे के दौरान कमरों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। पकड़े गए जोड़ों में एक बुजुर्ग व्यक्ति भी शामिल बताया जा रहा है। होटल में पुलिस की एंट्री होते ही संचालक पीछे के दरवाज़े से फरार हो गया। पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!