पुलिस को देखकर भागा आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर, रेत के अवैध परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई

Edited By Devendra Singh, Updated: 21 Jun, 2022 03:25 PM

tractor driver absconding see police in jabalpur

बसा घाट में रेत का अवैध परिवहन करते हुए पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है। बरगी थाना पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है।

जबलपुर (विवेक तिवारी): जबलपुर की बरगी थाना पुलिस (bargi police station) ने रेत का अवैध परिवहन (illegal sand transportation) करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। जिसे बसा घाट के पास से पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने बताया है कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि बसा घाट पर रेत का अवैध उत्खनन कर उसका परिवहन किया जा रहा है। जबकि बसा घाट से रेत निकालने पर पूरी तरह से प्रतिबंधित है। उसके बाद भी वहां से चोरी छिपे उत्खनन एवं परिवहन जारी था।

पुलिस को देखकर आरोपी ट्रैक्टर चालक फरार

सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को जब्त किया है। जबकि पुलिस की कार्रवाई में आरोपी ड्राइवर (tractor driver absconding see police) पुलिस को देखकर फरार गया। जानकारी में सामने आया है कि  ट्रैक्टर की नंबर गायब है। अब पुलिस ने पता लगा रही है कि ट्रैक्टर किसका है और इसका चालक कौन है? वहीं इस मामले के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। ट्रैक्टर, बरगी थाने में खड़ा है। पुलिस ट्रैक्टर मालिक एवं चालक की तलाश कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!