दर्दनाक हादसा: भाटापारा रियल इस्पात फैक्ट्री में ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, कई घायल

Edited By meena, Updated: 22 Jan, 2026 12:51 PM

tragic accident blast at bhatapara real steel factory 5 workers killed severa

छत्तीसगढ़ के भाटापारा में रियल इस्पात स्पंज आयरन फैक्ट्री में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि स्पंज आयरन प्लांट में अचानक जोरदार ब्लास्ट हुआ जिससे इलाके में...

भाटापारा (अशोक टंडन) : छत्तीसगढ़ के भाटापारा में रियल इस्पात स्पंज आयरन फैक्ट्री में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि स्पंज आयरन प्लांट में अचानक जोरदार ब्लास्ट हुआ जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 10 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। वहीं 4 से 5 मजदूरों की मौत होने की बात सामने आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों का रेस्क्यू जारी है।

भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत रियल इस्पात स्पंज फैक्ट्री में हुए इस हादसे से ग्राम निपानिया के लोग दहशत में आ गए। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी गूंज दूर दूर तक सुनाई दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल 5 मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में जारी है। ब्लास्ट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!