दर्दनाक हादसाः पिकअप ने पुलिसकर्मियों की बाइक को मारी टक्कर, हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 May, 2026 12:03 PM

tragic accident pickup hits police bike

CG Desk: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। जहां मंगलवार देर रात एक पिकअप वाहन ने पुलिसकर्मियों की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि एक नगर सैनिक घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहावा चौक के पास हुई है। जहां बस स्टैंड पर गश्त कर सिहावा चौकी लौट रहे पुलिसकर्मियों की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान पीछे से आ रही एक पिकअप ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। भीषण टक्कर के बाद पिकअप ने बाइक सवार जवानों को करीब 100 फीट तक घसीटा।

घटना में दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में दोनों पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकिसत्कों ने हेड कांस्टेबल विजय बैरागी को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल नगर सैनिक जवान का इलाज जारी है। पुलिस ने पिकअप वाहन और उसके ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!