BJP को झटका, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष समेत दो दर्जन कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

Edited By meena, Updated: 19 Jun, 2020 06:29 PM

two dozen activists including former rural board president join congress

विधानसभा उपचुनाव से पहले दल बदल का दौर जारी है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियां ज्यादा से ज्यादा मजबूती के साथ मैदान में उतरने की कोशिश में हैं। इसी कड़ी में भाजपा के पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सहित दो दर्जन भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल...

भोपाल(इजहार हसन खान): विधानसभा उपचुनाव से पहले दल बदल का दौर जारी है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियां ज्यादा से ज्यादा मजबूती के साथ मैदान में उतरने की कोशिश में हैं। इसी कड़ी में भाजपा के पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सहित दो दर्जन भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इसे बीजेपी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। भाजपा के पूर्व ग्रामीण मंडल प्रेम नारायण मीणा ने अपने समर्थक सभी कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के समक्ष सदस्यता ग्रहण की।

PunjabKesari

बता दें कि पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के साथ बम्होरी के भाजपा समर्थित सरपंच दर्शन पटेल और गैरतगंज के जितेंद्र राय भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि प्रेमनारायण मीना का कांग्रेस में जाना भाजपा के लिये बड़ा झटका माना जा रहा है। उनका 169 मतदान केंद्रों और 77 ग्राम पंचायतों के कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क है। जिसका सीधा असर विधानसभा के उपचुनाव में पड़ने वाला है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!