कपड़े धोने गईं 4 बहनों में से 2 बहनें तालाब में डूबी! 3 और 4 साल की मासूम बच्चियां ने आखों के सामने देखा बहनों को डूबने का भयावह नजारा

Edited By Desh sharma, Updated: 07 Sep, 2025 09:16 PM

two innocent sisters died due to drowning in a pond

खंडवा से एक बड़ी दुखभरी खबर सामने आई है। दरअसल यहां पर  तालाब में डूबने से दो मासूम बहनों की मौत हो गई। जावर थाना क्षेत्र के ग्राम भकराड़ा में रविवार को हुई दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया।

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी): खंडवा से एक बड़ी दुखभरी खबर सामने आई है। दरअसल यहां पर  तालाब में डूबने से दो मासूम बहनों की मौत हो गई। जावर थाना क्षेत्र के ग्राम भकराड़ा में रविवार को हुई दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। जंगल के बीच बने तालाब में डूबने से दो मासूम सगी बहनों की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब चारों बहनें कपड़े धोने घर से निकली थीं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने तालाब में सर्चिंग की । लगभग एक घंटे के प्रयास के बाद दोनों बच्चियों के शव बाहर निकाले गए।

दोनों बच्चियों के सामने डूब गई उनकी बहनें 

 

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 2 बजे आदिवासी भिलाला समाज की चार बहनें कपड़े धोने तालाब पर गई थीं। कपड़े धोते समय बड़ी बहनें 8 साल की शिवानी और सपना  पानी में गहराई तक चली गईं और डूब गईं। उस समय केवल दो  छोटी बहनें, जिनकी उम्र 3 और 4 साल है, वहां पर मौजूद थीं।  बहनों के साथ हुए हादसे की जानकारी उन्होंने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी।

परिजनों और ग्रामीणों ने तालाब में दोनों को ढूंढा लेकिन अफसोस करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव ही बरामद हुए। जानकारी मिलते ही जावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस की मौजूदगी में शवों को तालाब से बाहर निकाला गया और पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

गरीब परिवार की थीं मासूम बेटियां

इस हादसे ने गरीब मजदूर परिवार की खुशियों को छीन लिया। मृतक बच्चियों के पिता सुनील मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनकी पत्नी का निधन तीन साल पहले ही हो चुका था। तब से चारों बहनों की देखभाल और घर की जिम्मेदारी बड़े स्तर पर आपस में ही संभाली जाती थी।

परिवार सदमे में और गांव में पसरा मातम

गांव में मासूम बहनों की मौत की खबर फैलते ही मातम पसर गया। गांव के लोग बड़ी संख्या में परिवार के घर पर जुट गए। हर कोई इस घटना से दुखी नजर आया। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चियां मासूम और मिलनसार थीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!