CM मोहन यादव ने उज्जैन में 18 करोड़ की सड़क का किया लोकार्पण, सिंहस्थ 2028 पर फोकस

Edited By Himansh sharma, Updated: 19 Apr, 2026 11:07 PM

ujjain gets 18 crore road boost ahead of simhastha 2028

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्‍थ महापर्व 2028 के अंतर्गत उज्जैन शहर में निरंतर विकास के कार्य किए जा रहे हैं।

भोपाल : मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्‍थ महापर्व 2028 के अंतर्गत उज्जैन शहर में निरंतर विकास के कार्य किए जा रहे हैं। शहर के सौंदर्यीकरण की दिशा में आज एक और सौगात शहरवासियों को मिली है। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने अपनी ओर से सभी नागरिकों को बधाई दी। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव रविवार को उज्‍जैन प्रवास के दौरान 18 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित कोठी रोड संकुल से देवास रोड और विक्रम नगर तक मार्ग चौडीकरण और उन्‍नयन कार्य का लोकार्पण कर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लोकार्पण के बाद मार्ग पर चलकर यहां किए गए विकास कार्यों का अवलोकन किया तथा स्‍थानीय जनता से भी भेंट की।

लोकार्पण के दौरान वेद पाठी बटुकों के द्वारा मंत्रोच्‍चार और स्‍वस्‍ती वाचन किया गया। साथ ही कलापथक दल द्वारा आकर्षक प्रस्‍तुति और झांझ मंजिरे और डमरु वादन भी किया गया। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने भी इस अवसर पर डमरु वादन किया गया। इस अवसर पर महापौर मुकेश टटवाल, इंदौर के महापौर पुष्‍यमित्र भार्गव, संजय अग्रवाल, एमआईसी सदस्‍य शिवेन्‍द्र तिवारी  एवं अन्‍य गणमान्‍य नागरिक उपस्थित थे। 

PunjabKesariउल्‍लेखनीय है कि उक्‍त विकास कार्य नगर निगम के द्वारा किया गया है। लगभग 02 कि.मी. लंबा यह मार्ग देवास रोड़ से कोठी लिंक रोड़ होता हुआ विक्रम नगर की तरफ मिलेगा। यहां पर मार्ग के बीच में और दोनों तरफ पौधारोपण और आकर्षक विद्युत साज सज्‍जा की गई है। 

साथ ही मार्ग के दोनों तरफ सुबह और शाम की पैदल सैर करने के लिए पेवर ब्‍लाक भी बनाए गए हैं। इससे सौंदर्यीकरण के साथ-साथ यातायात भी सुगम, सुरक्षि‍त और व्‍यवस्थित होगा। इस मार्ग से जिला न्‍यायालय परिसर और अन्‍य प्रमुख कार्यालयों तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। जिससे आमजन को सुविधा होगी। मार्ग में प्रभावी जल निकासी की व्‍यवस्‍था भी की गई है। कार्यक्रम का संचालन शैलेन्‍द्र व्‍यास स्‍वामी मुस्‍कुराके ने किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!