अनियंत्रित बस पलटने से 15 यात्री घायल, बचाव व राहत कार्य जारी

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 16 May, 2019 12:10 PM

uncontrolled bus flip 15 injured passengers

जिले के बटियागढ़ के गुगरा गांव के पास एक यात्री बस पलटने से 15 यात्री घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब इंदौर से गुन्नौर जा रही थी। हादसे में घायल यात्रियों को इलाज के लिए बटियागढ़ के अस्पताल में भर्ती किया गया है...

दमोह: जिले के बटियागढ़ के गुगरा गांव के पास एक यात्री बस पलटने से 15 यात्री घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब इंदौर से गुन्नौर जा रही थी। हादसे में घायल यात्रियों को इलाज के लिए बटियागढ़ के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, यह हादसा क्रासिंग के दौरान गड्ढे में बस का पहियां आने से हुआ है। बस पलटने से सारे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। लोगों की चीखपुकार सुनकर उसी रास्ते से निकल रहे अन्य लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना मिलने पर पास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए थे। जेसीबी की मदद से बस को सीधा किया गया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!