केजरीवाल की जीत पर विजयवर्गीय ने ली चुटकी, बोले- आप ने काम के नाम पर नहीं, फ्री-फ्री के नाम पर जीते चुनाव
Edited By meena, Updated: 11 Feb, 2020 04:28 PM

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी बढ़त की ओर है। केजरीवाल के नेतृत्व में AAP को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है। दिल्ली के चुनावों के नतीजों को बीजेपी के राष्टीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने...
इंदोर(गौरव कंछल): दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी बढ़त की ओर है। केजरीवाल के नेतृत्व में AAP को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है। दिल्ली के चुनावों के नतीजों को बीजेपी के राष्टीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पिछले चुनाव से ज्यादा बढ़त ली है लेकिन कांग्रेस का तो खाता भी नहीं खुल पाया। उन्होंने आम आदमी पार्टी को बधाई देते हुए कहा कि आप पार्टी ने काम के नाम पर नहीं बल्कि फ्री फ्री के नाम पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

दिल्ली में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी ने बाजी मार ली है। जिसमें कांग्रेस का खाता नहीं खुल पाया है जबकि बीजेपी को कुछएक सीटे मिली है। इन चुनाव परिणामों को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बीजेपी की सीटों में इजाफा हुआ है और पिछले चुनाव की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा बिना चेहरे के चुनाव लड़ती है और जीती है। जैसा कि पश्चिम बंगाल में वह करने वाली है। दिल्ली में भाजपा का आगे कोई चेहरा हो इस पर मंथन की बात उन्होंने जरूर कही है।

वहीं कमलनाथ के आदिवासियों को लेकर दिए बयान पर उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार हिंदू मुस्लिम आदिवासी को भड़का रही है। उनका काम ही है फूट डालो राजनीति करो। कैलाश विजयवर्गीय ने भगवान राम का दृष्टांत रखते हुए शबरी केवट का उदाहरण पेश किया और कहा कि कमलनाथ जो कर रहे हैं वह सोनिया के इशारे पर कर रहे हैं जो उन्हें बहुत भारी पड़ेगा।
Related Story

CM की माफी पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- ‘तो क्या हो गया यार’, औकात वाले बयान पर अड़े

विधानसभा में कैलाश विजयवर्गीय ने दी गलत जानकारी! अधीक्षक-लिपिक बर्खास्त

राज्य में 2 सीटों पर महायुद्ध, इन चेहरों को राज्यसभा भेज सकती हैं पार्टियां, कांग्रेस-BJP के ये...

2 सीटों के लिए BJP ने तय किए ये 7 संभावित चेहरे, हाईकमान को भेजे नाम, जानिए किस-किस पर लगाई बाजी

BJP का बड़ा फैसला, इस जिले में दिग्गज नेता को बनाया जिलाध्यक्ष, नाम देख चौंक जाएंगे आप

राज्यसभा की 2 सीटों पर मुकाबला तय! कांग्रेस से ये 4 नाम चर्चा में, भाजपा का बड़ा दांव संभव

लाड़ली बहना योजना पर बड़ा अपडेट! लाखों बहनों के कटे नाम, मंत्री ने दी ये अहम जानकारी

स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रहा बड़ा खेल? पूर्व कांग्रेस मंत्री ने पेश किए चौंकाने वाले आंकडे

MP कांगेस का बड़ा फैसला, बड़े स्तर पर प्रदेश सचिव और महामंत्रियों की नियुक्ति, कई दिग्गज नाम शामिल

कलेक्टर ऑफिस में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, बेरोजगारों से लूट के खेल में बड़े नेता और...