Edited By meena, Updated: 08 Jun, 2022 06:23 PM

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक युवक के साथ शादी के नाम पर बड़ा धोखा हुआ। जिस पत्नी को वह धूमधाम से ब्याह कर ले आया था सुहागरात की सेज पर ऐसा खुलासा हुआ कि पति के पैरों तले जमीन खिसक गई।
शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक युवक के साथ शादी के नाम पर बड़ा धोखा हुआ। जिस पत्नी को वह धूमधाम से ब्याह कर ले आया था सुहागरात की सेज पर ऐसा खुलासा हुआ कि पति के पैरों तले जमीन खिसक गई। पत्नी के पेट पर 7-8 टांके लगे हुए थे। पता चला कि पत्नी ने शादी से महज तीन महीने पहले अबॉर्शन करवाया था। पति ने 10 दिन के भीतर पत्नी को माइके भेज दिया। अब पत्नी ने युवक पर भरण पोषण का केस लगाया है।

दरअसल, जिले के बदरवास के रहने वाली एक युवक की शादी उसके रिश्तेदारों ने अशोकनगर की रहने वाली युवती के साथ तय की थी। युवक ने बताया कि वह अपनी शादी को लेकर बहुत खुश और उत्सुक था। शादी से पहले वह अपनी होने वाली पत्नी से रोज बात किया करता था। फिर धूमधाम से उसकी शादी हुई। सात फेरों लेने के बाद विदाई के बाद पत्नी को लेकर घर पहुंचा। लेकिन सुहागरात पर पत्नी को देख उसके होश उड़ गए। उसकी पत्नी के पेट में 7 से 8 टांके लगे हुए थे। पीड़ित पति ने बताया कि सुहागरात के दिन उसे पता चला कि उसकी पत्नी ने तीन महीने पहले ही गर्भपात कराया है।
पति का कहना है कि उसे इस बारे में पता नहीं था न ही इस बारे में किसी ने उसे बताया था नहीं तो वह शादी से इंकार कर देता। पति के अनुसार, उसके साथ धोखा हुआ इसलिए वह अपनी पत्नी को 10 दिन के भीतर माइके छोड़ आया। फिर कभी उसे लेने ससुराल नहीं गया।
इसी बीच पत्नी ने उसे कोर्ट में प्रताड़ना के केस में फंसाना चाहा। लेकिन पति की सूझ-बूझ से वह केस लड़ता रहा। इस बीच उसने आरटीआई का सहारा लिया। पति को पत्नी के खिलाफ उसे ऐसे सबूत मिले जिसमें उसे पता चल गया कि अशोकनगर के निजी अस्पताल में उसकी पत्नी ने भ्रूण हत्या करवाई थी।