Edited By meena, Updated: 31 May, 2026 04:17 PM

छत्तीसगढ़ के सीतापुर विधायक की बहन से छेड़छाड़ पर नायब तहसीलदार तुषार मानिक की विधायक समर्थकों ने पिटाई की थी। 27 मई को सामने आया यह मामला...
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सीतापुर विधायक की बहन से छेड़छाड़ पर नायब तहसीलदार तुषार मानिक की विधायक समर्थकों ने पिटाई की थी। 27 मई को सामने आया यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि एक और शिकायत राजापुर में पदस्थ नायब तहसीलदार के खिलाफ एक और लिखित शिकायत सीतापुर थाने पहुंची है जिसमें महिला ने नायब तहसीलदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता महिला 2024-25 में सीतापुर नगर पंचायत में पार्षद प्रत्याशी रही है। उसने शिकायत में आरोप लगाया कि नायब तहसीलदार ने उसे गलत इरादे से मिलने के लिए समय मांगा था।
जानकारी के मुताबिक, 29 मई को 53 वर्षीय एक महिला ने सीतापुर थाने में शिकायती आवेदन दिया है। महिला ने शिकायत में लिखा है कि वह वर्ष 2024-25 में सीतापुर नगर पंचायत चुनाव में पार्षद प्रत्याशी थी। उस समय एक अन्य महिला ने भी उनके विरूद्ध चुनाव में नामांकन भरा था। इस दौरान नायब तहसीलदार तुषार मानिक सहायक चुनाव अधिकारी थे।
महिला का आरोप है कि नायब तहसीलदार ने उसे लालच दिया था कि आपके विरुद्ध खड़ी प्रत्याशी का मैं नामांकन निरस्त कर दूंगा, इसके बदले में तुम मुझे समय कब दोगे? महिला का कहना है कि इसपर उसने कहा कि मैं अपने बेटे को भेज रही हूं, उससे बात कर लीजिएगा। लेकिन नायब तहसीलदार यही नहीं समझे उन्होंने कहा था कि आपके बेटे से काम नहीं है, आपसे है। उन्होंने गलत इरादे से पूछा था कि आप कब समय दे रही हो, समय बिताने के लिए। इस पर महिला ने तहसीलदार को नसीहत देते हुए समझाया कि आप मेरे बेटे के उम्र के हैं। इसके अलावा भाई-बेटे का भी रिश्ता होता है, उस दृष्टि से व्यवहार किया जा सकता है।