Edited By Vandana Khosla, Updated: 19 Jun, 2026 11:40 AM

MP desk: एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता शिवराज सिंह चौहान की उदारता ने एक बार फिर सब का दिल जीता है। जी हां शिवराज सिंह ने दलगत मतभेदों को दरकिनार रखते हुए अपने एक्स हेंडल पर राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बता दें कि...
MP desk: एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता शिवराज सिंह चौहान की उदारता ने एक बार फिर सब का दिल जीता है। जी हां शिवराज सिंह ने दलगत मतभेदों को दरकिनार रखते हुए अपने एक्स हेंडल पर राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आज जन्म दिन है। इस मौके पर एमपी के सभी कांग्रेस नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने एक्स हेंडल पर पोस्ट कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। जबकि प्रदेश बीजेपी में फिलहाल, किसी अन्य नेता ने राहुल को बधाई नहीं दी। खास बात यह है कि राहुल गांधी के कुछ पुराने कांग्रेस नेताओं ने भी उन्हें बर्थ डे विश नहीं किया है।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह सहित सभी कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी।
समूचे मध्य प्रदेश की ओर से नेता प्रतिपक्ष एवं जननायक आदरणीय श्री @RahulGandhi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ❤️
आपका संघर्ष, समर्पण और देश के प्रति अटूट संकल्प करोड़ों भारतीयों के लिए आशा और विश्वास का स्रोत हैं।
गरीब, वंचित, किसान, युवा, महिलाएँ और समाज के हर तबके के लोग… pic.twitter.com/K40Om1OYxA
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) June 19, 2026
नफरत के अंधेरों में मोहब्बत की रोशनी ही असली उम्मीद है।
जननायक, करोड़ों देशवासियों की आवाज़, रायबरेली के सांसद, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता आदरणीय श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
सत्य, साहस, सामाजिक न्याय और संविधान की… pic.twitter.com/FIWBPGwtAC
— Umang Singhar (@UmangSinghar) June 19, 2026