जिस कांग्रेस ने संविधान का गला घोंटा वही आज बचाने की बात करती है- योगी आदित्यनाथ

Edited By meena, Updated: 11 Jan, 2020 03:39 PM

yogi adityanath in gwalior

उत्तर प्रदेश के सीएम आज सीएए के समर्थन में ग्वालियर पहुंचे। जन जागरण मंच से एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा- हम जनता के बीच आकर उस बिल के बारे में अवगत करा रहे हैं

ग्वालियर: उत्तर प्रदेश के सीएम आज सीएए के समर्थन में ग्वालियर पहुंचे। जन जागरण मंच से एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा- हम जनता के बीच आकर उस बिल के बारे में अवगत करा रहे हैं जिसके बारे में कांग्रेस झूठा भ्रम फैला रही है। नागिरकता कानून किसी को नागरिकता देने का कानून है किसी की नागरिकता छीनने का नहीं। सीएए को लेकर कांग्रेस का चेहरा सभी ने देखा है। कांग्रेस देश की छवि धूमिल कर रही है।

PunjabKesari

भारत के हित में है CAA
सीएम योगी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून भारत के हित के लिए है। जिस बिल को भाजपा लेकर आई है उसकी बुनियाद नेहरू-लियाकत अली के समझौते पर रखी दी गई थी। वहीं उन्होंने वामपंथ पर वामपथ पर निशाना साधते हुए कहा वामपंथ की एक अवधारणा है कि एक झूठ को 100 बार बोलो तो वो झूठ सच साबित हो जाता है। आज कांग्रेस भी इसी राह पर चल रही है। एक ऐसा ही झूठ कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के दौरान फैलाया था।

PunjabKesari

तब सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस के चेहरे पर करारा तमाचा मारते हुए कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के समय झूठ फैलाए। योगी ने आगे कहा कि जो कांग्रेस आज सीएए के नाम पर संविधान बचाने की बात करती है उसी कांग्रेस ने संविधान का गला घोटा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!