सड़क हादसे में 3 जवान शहीद, CM साय ने जताया शोक, कहा- जांबाजों का जाना अपूरणीय क्षति

Edited By meena, Updated: 14 Feb, 2026 02:29 PM

3 soldiers martyred in road accident in chhattisgarh cm sai expressed grief

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी में हुए सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के वीर जवानों के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा में समर्पित हमारे जांबाज जवानों...

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह) : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी में हुए सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के वीर जवानों के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा में समर्पित हमारे जांबाज जवानों का निधन अत्यंत हृदयविदारक है और यह क्षति अपूरणीय है।

मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में कोबरा बटालियन के जवानों की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायल जवान के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घायल जवान के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। अर्जुनी थाना क्षेत्र के खपरी बायपास पर तेज रफ्तार कार सामने चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे में CRPF के तीन जवानों और ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है, जिसे रायपुर रेफर किया गया है।

मृतकों की पहचान हेड कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार, एसआई उमेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल राजकुमार गौड़ और ड्राइवर हीरालाल नागर के रूप में हुई है। घायल जवान अभिमान राय का इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी जवान जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे थे। धमतरी पहुंचने पर खपरी बायपास के पास उनकी कार ट्रक के पीछे घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह पिचक गई और एयरबैग खुलने के बावजूद उसमें सवार लोगों की जान नहीं बच सकी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!